Breaking News
कल्याण: भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फाँस बना हुआ है। ताजा मामला
महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया
है, जहाँ एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ठाणे भ्रष्टाचार निवारण पथक द्वारा कल्याण तहसीलदार कार्यालय में
यह कार्रवाई की गई है, जमीन खरीदने के बाद सातबारा में रजिस्ट्री करने के लिए रिश्वत माँग रहे राजस्व विभाग के सहायक अधिकारी संतोष पाटिल रंगे हाथ रिश्वत लेते
पकड़े गए हैं. बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ने कल्याण तहसील के रायते गाँव में दस गुंठा जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता किसान इस जमीन का 7/12 की नकल और नामांतरण कानूनी रूप से अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा
था। संबंधित शिकायतकर्ता
ने परिवर्तन के पंजीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सरकारी
दस्तावेज कल्याण तहसील कार्यालय में जमा भी करवाए, पर इसके बाद भी तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत राजस्व सहायक संतोष पाटिल ने
शिकायतकर्ता से सात बारा पर
पंजीयन का प्रस्ताव भेजने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की माँग की। इससे नाराज किसान ने ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में जाकर इस बात की शिकायत दर्ज करवाई। जब इस शिकायत का
सत्यापन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने किया,
तो पता चला कि संतोष पाटिल पैसे की माँग कर रहा था। शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम को कल्याण तहसील
कार्यालय के राजस्व सहायक कक्ष के पीछे एक किसान से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार
निरोधक विभाग ने संतोष पाटिल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजस्व सहायक पाटिल के खिलाफ महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में
घूसखोरी का मामला दर्ज कराया है। आगे की
कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर