Breaking News
मुंबई : मुंबई के प्रवेश द्वार दहिसर चेकनाका के पास 26 मई की सुबह 10 बजे कांग्रेस पार्टी के नेता भारी संख्या में आम जनता के संग हाथो मे पोस्टर बैनर लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था मोदी जी हमारे बच्चों के हिस्से की वैक्सीन विदेशों में क्यो बेच दिया। केंद्र सरकार ने राज्यों को वैक्सीन को लेकर कई पाबंदिया लगा दी है, जिसके कारण महाराष्ट्र को वैक्सीन नही मिल पा रही है। केंद्र सरकार के इन्ही तानाशाहि नीतियों का विरोध मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के मार्गदर्शन में ऊत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष कालु बुढेलिया, राजीव शिरसाट, मुंबई कांग्रेस सचिव सुभाष नहिरे, मुंबई सचिव अनंत जाधव, सलाम भाई,चौथी प्रसाद गुप्ता सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओ ने विरोध जताया ।
रिपोर्टर