Breaking News
‘चुनाव जीतने के लिए शिंदे 50-50 करोड़ रुपए भेज रहे हैं’ - राउत
मुंबई, पुणे में गाड़ी से 5 करोड़ रुपए की बरामदगी के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया
है। शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाया है कि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधायकों को चुनाव जीतने के लिए 50-50
करोड़ रुपए भेज रहे हैं। राउत
ने यह भी दावा किया कि 15 करोड़ रुपए की एक किश्त पहले ही
भेजी जा चुकी है। इस आरोप ने सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच तकरार को और बढ़ा
दिया है। राउत ने कहा कि यह राजनीतिक भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण है, जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने चुनाव आयोग से
मामले की जाँच की माँग की है, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित
किया जा सके।
रिपोर्टर