Breaking News
मुंबई : दक्षिण मुंबई के वर्ली में पुलिस ने वैक्सीन के बहाने घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पांच मई को बुजुर्ग महिला ने वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला वैक्सीन देने के बहाने घर आई और उसका हाथ पैर बांधकर कपाट से गहने और पैसे चुरा लिए और भाग गई। उस समय महिला के साथ उसका पोता भी घर पर ही मौजूद था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। सीनियर इंस्पेक्टर अनिल कोली की अगुवाई में अधिकारियों ने पहले पीड़ित महिला से पूछताछ की। वहीं से पुलिस को सुराग मिला और बिल्डिंग में ही रहने वाली एक विधवा महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में चोरी करने की बात कबूल कर ली। घर में रहने वाले 9 साल के पोते ने पुलिस को बताया कि घर में जो महिला आई थी उसकी बांह में टैटू था। इसी के आधार पर बिल्डिंग में रहने वाली दीपाली म्हात्रे को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात कबूल कर लिया।
रिपोर्टर