Breaking News
मुंबई: मालाड पश्चिम स्थित मनोरी द्वीप में प्रस्तावित समुद्र के खारे पानी को मीठा करने (डिसेलिनेशन) की परियोजना की लागत में इस बार बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। पहले इस प्रोजेक्ट
की अनुमानित लागत 1,920 करोड़ रुपये आँकी गई थी, जो अब बढ़कर 3,000 से 3,200 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। इस बारे में
जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई
महानगरपालिका (BMC) के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि पूर्व में टेंडर प्रक्रिया में विवाद के चलते उसे रद्द
कर दिया गया था। अब यह टेंडर 25 मई को
दोबारा जारी किया गया है, जिसके लिए अब तक 21 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन
कंपनियों में एक स्पेन और एक मध्य पूर्व एशिया की कंपनी भी शामिल है। बांगर के अनुसार, पिछली बार जब टेंडर जारी किया गया
था; तब 5 कंपनियों ने आवेदन किया था, लेकिन अंत में केवल एक कंपनी ही प्रक्रिया में बची। कांग्रेस पार्टी ने उस टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बीएमसी ने उसे रद्द करने का निर्णय लिया। अब जो नया टेंडर जारी किया गया है, उसकी लागत करीब डेढ़ गुना अधिक मानी जा रही है। नगर निगम
के अनुसार, यह परियोजना मुंबई में भविष्य की जल संकट की
समस्या को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।
रिपोर्टर