Breaking News
मुंबई। महानगर के वरिष्ठ पत्रकार तथा बृहन्मुंबई
महानगरपालिका शिक्षण विभाग से सेवानिवृत महापौर पुरस्कृत शिक्षक शिवपूजन पाण्डेय
को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के हाथों भारतरत्न डॉ. आम्बेडकर
अवार्ड मिलने पर ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई द्वारा ब्राह्मणों का गढ़ कहे जाने
वाले अंधेरी उपनगर में सम्मान किया गया। ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक-अध्यक्ष
इंद्रसेन उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज की तरफ से शिवपूजन पाण्डेय को बधाई देते हुए
कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के हाथों भारतरत्न डॉ.
आम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ा है। इस अवसर
पर महाराष्ट्र के दो पूर्व मंत्री रमेश दुबे तथा चंद्रकांत त्रिपाठी की विशेष
उपस्थिति रही। साथ ही इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मिश्रा, द सिटी न्यूज़ के मालिक प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, गौरीशंकर
पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा, विनोद तिवारी,
साहब चौबे, रामजी पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, जितेंद्र चौबे समेत अनेक गणमान्य लोग
उपस्थित रहे। शिवपूजन पाण्डेय ने अपने इस सत्कार के लिए वहां उपस्थित सभी लोगों का
आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर